आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने मनाई परशुराम जयंती

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार कहे जाने वाले महर्षि भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन हर्षोल्लास के साथ दर्री पावर सिटी कॉलोनी में मनाई गई।

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा महिला परशुराम जी की पूजा अर्चना कर राहगीरों को फल और मिष्ठान शीतल शरबत का वितरण किया गया सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नायक उपाध्यक्ष नीलम शुक्ला सचिव अंजना दुबे कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा प्रचार सचिव गंगा कल्ला सुनीता पांडे सुशीला दुबे मिथलेश नायक रत्नाराव सुषमा पांडे गायत्री तिवारी प्रतिभा तिवारी सील मिश्रा उपस्थित रही