पैसा नहीं टिकने देगी रसोई में की ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल

कई बार व्यक्ति के पास खूब पैसा आता है लेकिन हाथ में टिक नहीं पाता। बिना मतलब से कुछ चीजों में पैसा लग जाता है और धन की हानि होने लगती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इसके लिए आपके द्वारा कई गई कुछ गलतियां इसका कारण हो सकती हैं। इस शास्त्र में रसोई घर को बहुत ही खास माना जाता है। यहां पर पड़ी हुई कुछ चीजें घर में पैसे से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए यहां पर इन्हें रखना अशुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि रसोई में क्या नहीं रखना चाहिए। 

सड़े हुए फल या सब्जियां 

कई लोग फल और सब्जियां खरीदकर अपने घर में रख लेते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में यह ज्यादा दिन तक पड़े रहने के कारण खराब होने लगती हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसी सब्जियां किचन में रखने से आर्थिक तंगी होने लगती है। ऐसी किचन में मां लक्ष्मी भी घर में नहीं आती और नेगेटिविटी आने लगती है।

जूठे बर्तन 

 कुछ लोग रात में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं परंतु वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता।रात में जूठे बर्तन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और घर में आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है। 

दवाईयां 

घर में फर्स्ट एड किट होती है लेकिन इसे कभी भी रसोई में नहीं रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, किचन में फर्स्ट एड किट या दवाईयां रखने से घर का मुखिया बीमार रहता है। 

शीशा 

यहां पर कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। किचन में शीशा लगाने से पारिवारिक कलेश होने लगता है और धन की हानि भी हो सकती है। 

टूटे हुए बर्तन 

किचन में टूटे हुए बर्तन भी रखने शुभ नहीं माने जाते। ऐसे बर्तन यहां पर रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है और बनते-बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए ऐसे बर्तनों को किचन में रखना शुभ नहीं माना जाता है।