Aaj Ka Rashifal 4 March 2024: इन राशियों को होगा धन लाभ, बढ़ेगा व्यापार, पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 4 March 2024 Horoscope Today: आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं –

गीता उपदेश

गीता के इस श्लोक में भगवान कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि ‘तुम निडर होकर युद्ध करो, यदि मारे गए तो स्वर्ग मिलेगा और जीत गए तो धरती पर राज करोगे’। अर्थात् बिना डर के आप किसी भी कार्य में सफल हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। कुछ चीजों को पाने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही आज के दिन आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी व्यक्ति की वजह से आप काफी परेशान महसूस करेंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहा विवाद समाप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहें। साथ ही किसी नए कार्य की शुरुआत आज न करें।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते आप और आपका पूरा परिवार परेशान हो सकता है। साथ ही बच्चों की चिंता मन में बनी रहेगी। विवादों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ नए कार्यों की शुरुआत आपको बड़ी सफलता की ओर ले जाएगी। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज आप कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपका जीवन परिवर्तित हो सकता है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में आप फंस सकते हैं, जिस कारण आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश आज न करें नहीं, तो आर्थिक नुकसान संभव है। साथ ही पत्नी और बच्चों से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य के सिलसिले में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक तौर से बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। साथ ही आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। साथ ही आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। पत्नी से चल रहे विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता बनी रहेगी। साथ ही आज के दिन न्यायालय पक्ष को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोच हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक तौर से बड़ी मदद आज आपको मिल सकती है, जिस कारण आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी