आनलाइन हेल्प के लिए आगे आए शिक्षक। सीएम ने किया लाइक। एप्लीकेशन में रोलनंबर नहीं लिखें परीक्षार्थी

4 और 6 मार्च को होने वाली परीक्षा में वंडर आफ साइंस चंद्रयान इंपारटेंट

कोरबा। इंग्लिश के शिक्षक ने अत्याधुनिक आईटी बेस गूगललिंक के द्वारा प्रदेश भर के आर्थिक रूप से कमजोर जिज्ञासु प्रतिभावान स्कूली बच्चों को निशुल्क गाइडेंस दिया। इस प्रयास को सीएम ने भी अपने आधिकारिक एक्स ट्विटर पर लाईक कर हौसला अफजाई की।

इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनर मोटीवेटर संस्कार श्रीवास्तव पिछले 15 साल से परीक्षा के दौरान इंग्लिश विषय में मेरिट अंक लाने के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने विद्यादान को सेवा का आधार बनाते हुए आईटी का यूज कर पूरे प्रदेश के बच्चों की ऑनलाइन क्लास गूगल के माध्यम ली। बच्चे बड़े उत्साह के साथ जुड़े और उनके सवालों का समाधान होने पर राहत महसूस की। इसके बाद बड़ी संख्या में पेरेंट्स बच्चों की दुआएं मिल रही हैं। उन्होंनें सीएम को क्लास की जानकारी देते हुए अनौपचारिक आमंत्रण दिया था। विधायक सुशांत शुक्ला राजेश अग्रवाल को भी जानकारी दी गई। बच्चों पेरेंट्स ने इस पहल का स्वागत करते हुए सवाल पूछे। व्हाट्स एप के द्वारा भी किसी भी समय संदेश भेजकर गाइडेंस लिया जा सकता है।