आज का राशिफल,06 Nov 2023: कारोबार में मिलेगा लाभ, पार्टनर से मिलेगा प्यार, तय होगा रिश्ता, पढ़ें आज का राशिफल

ज्योतिषियों की मानें तो आज ग्रहों के राजकुमार बुध देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। कई राशि के जातकों को आज से अगले 20 दिनों तक शुभ फल प्राप्त होने वाला है। आइए, राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ।

मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि ॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 47 वें श्लोक में अपने परम शिष्य अर्जुन से कहते हैं- तुम कर्म करने के भागी हो ! तेरा कर्म करने का अधिकार है। उसके फल पर तुम्हारा अधिकार नहीं है। अतः कर्म फल की चिंता न करते हुए कर्म करो।

मेष दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें। परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क दैनिक राशिफल


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नयी पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल


आज का दिन मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नये अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बडा डिसीजन आज न लें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल


आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी में शुरू कर सकते हैं । परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगो का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नये काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा। नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल


आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल


आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा । आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।