आज का राशिफल 15 October 2023: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्र का पहला दिन, दैनिक राशिफल

15 अक्टूबर 2023 रविवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ-न-कुछ खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को व्यापार में मिल सकता है तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना भी करना पडे़गा। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल और जानते हैं कि कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें, आपका किसी परिचित से विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल


आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल


आज का दिन शानदार रहेगा, परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल


आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल


आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल


आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक और थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता हैं।

धनु दैनिक राशिफल


आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल


आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल


आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल


आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी