स्कूली छात्र-छात्रा की लाश फंदे पर मिली….मचा हड़कंप,इस वजह से दोनों ने एक साथ दे दी जान, घर वाले जानकर रह गये हैरार !

दंतेवाड़ा 23 सितंबर 2023। दंतेवाड़ा जिला में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा और छात्र की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र-छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इस बात के लिए राजी नही थे। जिसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक घटना दंतेवाड़ा जिला के जावंगा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाला 18 साल के मंटू का गांव में ही रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गांव के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। इस दौरान दोनों पिछले कई महीने से एक दूसरे से मिल-जुल रहे थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन इस बात की जानकारी जब घरवालों को मिली, तब उन्होने शादी की बात पर ऐतराज जता दिया। परिजनों ने दोनों को एक-दूसरे से न मिलने की बात कहते हुए पढ़ाई करने की बात कहकर उनकी बात को टाल दिया था।

घरवालों का जवाब सुनने के बाद से दोनों छात्र मायूस हो गये थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही दोनों जंगल पहुंचे थे। यहां पेड़ में एक ही फंदे में फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। शाम के वक्त जब गांव के ग्रामीणों ने लाश को फंदे पर देखा, तो घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। आज दोनों छात्र-छात्रा का गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला होने की बात कही है, जिससे निराश होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली।