सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में 77वें  गणतंत्र दिवस _

77th Republic Day at Saraswati Shishu Mandir Darri

कोरबा 28 जनवरी 2026/सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में 26 जनवरी को,77वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री धनंजय सिंह ( अध्यक्ष,हसदेव शिक्षण समिति) की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया ।अतिथि के रूप में श्री बद्रीप्रसाद स्वर्णकार,श्री नवल किशोर शुक्ला,श्री चंदूलाल राठौर उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के भैया बहनों द्वारा परेड के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी गईं।


अतिथियों द्वारा माता सरस्वती,ओम, व भारत माता के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात की गई जिसमें प्राथमिक ,माध्यमिक ,उच्च,उच्चतर विभाग के भैया बहनों ने देशभक्ति गीत , भाषण,कविता , मनमोहक नृत्य  नारी सशक्तिकरण पर नाट्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बहुत संख्या में अभिभावक बंधु भगिनी,गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का संचालन  आचार्य श्री विनोद कुमार गुप्ता एवं श्री श्रवण कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर द्वारा  आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी आचार्यगण का सहयोग रहा।