बांगो बांध खतरे के निशान से पार खोले गए चार गेट,

4 gates of Bango dam opened beyond the danger mark, more than 32 thousand cusecs of water is being released

कोरबा 4 सितंबर 2025/कोरबा जिले के कटघोरा  हसदेव बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आज दोपहर 2 बजे 358.10 मीटर तक पहुंच गया, जो इसकी क्षमता का लगभग 90.71 प्रतिशत है। जो खतरे के निशान तक पहुचने लगा है बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा के बाद बांध के 4 गेट खोले गए।

जलसंसाधन विभाग प्रबंधन के अनुसार गेट नंबर 4 को 0.50 मीटर (2960 क्यूसेक), गेट नंबर 5 को 1.50 मीटर (8750 क्यूसेक), गेट नंबर 6 को 1.50 मीटर (8750 क्यूसेक) और गेट नंबर 8 को 0.50 मीटर (2960 क्यूसेक) खोला गया। इस तरह कुल 23,420 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पावर प्लांट हाइड्रेल से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद कुल मिलाकर 32,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। गेटों को दोपहर 2:40 बजे खोला गया। यह जानकारी कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र नीखरा, बांगो बांध माचाडोली, कोरबा ने दी हैं।

बांगो बांध से छोड़ा गया पानी देर शाम तक दर्री हसदेव बाराज तक पहुंचेगा इसके बाद यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि दर्री बराज से हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है। जिससे कोरबा शहर की निचली बस्तियों में पानी भरने का खतरा बढ़ सकता है जिसे देखते हुए प्रशासन ने निचली बस्ती में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।