12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख रुपए के इनामी नक्सली भी शामिल

12 Naxalites surrender, including one carrying a bounty of Rs 18 lakh

नारायणपुर, 17 सितम्बर 2025। नारायणपुर में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 18 लाख रुपए के इनामी नक्सली भी शामिल हैं। मुख्यधारा में लौटने वाले सभी नक्सलियों को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि मार्च 26 के अल्टीमेटम के बाद से नक्सलियों में खौफ है। यह आत्मसमर्पण इसी का परिणाम है।