एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी

10 angiographies and 6 angioplasties performed in NKH in two days

कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

कोरबा 4 सितंबर 2026/ हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनकेएच कोरबा में नियमित रूप से विशेष कार्डियक सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने कार्डियक कैंप में 70 से अधिक मरीजों की जांच की। मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सलाह दी गई। हृदय रोग संबंधी गंभीर शिकायतों वाले मरीजों की आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।
एनकेएच में पिछले दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति संतोषप्रद बनी हुई है। कुछ मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज के दौरान मरीजों को दवाओं, आवश्यक सावधानियों और फॉलोअप की जानकारी भी दी गई।

500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी

एनकेएच कोरबा में अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से अधिक एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं। इसके अलावा 2 हजार से अधिक लोगों ने सीने में दर्द, सांस फूलने, धड़कन की अनियमितता सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय परामर्श लिया है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ आधुनिक कार्डियक जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार हृदय संबंधी बीमारी में समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। सीने में दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान या धड़कन की अनियमितता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। एनकेएच में विशेषज्ञ परामर्श के साथ एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी भी कम हुई है। इससे समय के साथ-साथ पैसे की बचत भी हो रही है।

9 सितंबर को डॉ. एस.एस. मोहंती देंगे परामर्श

एनकेएच में विशेषज्ञ कार्डियक सेवाओं का क्रम जारी है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. मोहंती 9 सितंबर को एनकेएच कोरबा में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय संबंधी समस्या, सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन की अनियमितता अथवा अन्य कार्डियक शिकायतों वाले मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ ले सकते हैं। एनकेएच प्रबंधन के अनुसार अस्पताल का उद्देश्य हृदय उपचार की आधुनिक सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार मिल सके तथा गंभीर हृदय रोगों के उपचार के लिए उन्हें दूर-दराज के शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।