मारवाड़ी युवा मंच दर्री–जामनीपाली द्वारा महाशिवरात्रि पर सरबत एवं केला वितरण का आयोजन 

Marwari Yuva Manch Darri-Jamnipali organized distribution of sherbet and banana on Mahashivratri.

कोरबा 16 फरवरी 2026/मारवाड़ी युवा मंच दर्री–जामनीपाली द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को साडा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर  में सेवा-भाव से सरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ किया गया
इस सेवा-कार्य में लगभग 500 श्रद्धालु लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं को ठंडाई के साथ केले का भी वितरण किया गया। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला। मंच के सदस्यों ने पूरे समर्पण एवं सेवा-भाव से व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में संरक्षक मनोज अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रांतीय सदस्य विकास अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष विनय केडिया सहित अनेक मंच सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संरक्षक मनोज अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सेवा-कार्य करना अत्यंत पुण्यदायी है तथा समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है। अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि मंच का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सहयोग की भावना को बढ़ाना है। सचिव सौरभ अग्रवाल ने सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका।
मंच पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा-कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सेवा, सहयोग एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता रहे।