डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

BJP workers paid homage to the sacrifice of Dr. Shyama Prasad Mukherjee.

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर भाजपा जिला कोरबा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बलिदान दिवस को सार्थक बनाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम के तहत परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग की प्रेरक मिसाल : गोपाल मोदी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संयंत्र, बुधवारी कोरबा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी करोड़ों देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पूनीराम साहू, कुलसिंह कंवर, प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास, मोंटी पटेल, ज्योति वर्मा एवं संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।