दर्री जैलगांव चौक बस स्टैंड में बने महिला व पुरुष पेशाब घर जर्जर हालातों में है। इसमें गंदगी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित साफ सफाई की सुविधा नहीं होने से उक्त क्षेत्र के दुकानदारों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोग और दूरस्थ स्थान से पहुंचे राहगीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह भी कहना है कि टूटे-फूटे जैलगांव चौक बसस्टैंड के एकमात्र पेशाब घर का मजबूरन इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जहां गंदगी और बदबू से कुछ समय सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
वहीं, महिलाओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।दुर्गंध के चलते शौचालय के अंदर कदम रखना भी मुश्किल हो गया है। इससे जैलगांव चौक बस स्टैंड की छवि तो खराब हो ही रही है, गंदगी भी फैल रही है।
यहां से प्रतिदिन स्कूल बच्चों से लेकर आम व्यक्तियों का सफर इस बस स्टैंड से होता है। जिसमें महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल रहते हैं। लेकिन बस स्टैंड के समीप किसी को पेशाब लग जाए तो उनको उसे त्याग करने में सोचना पड़ता है।जिसे लेकर स्थानीय दुकानदारों व क्षेत्रीय जनों की ओर से पेशाब घर की निरंतर सफाई और निर्माण की मांग है




